फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की मासूम की मौत, घर के बाहर खड़ी थी बच्ची

Thu, 08 Feb 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हादसा वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला पहाड़िया मार्ग पर हुआ। टेकारी गांव में सड़क किनारे एक बच्ची अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला पहाड़िया मार्ग स्थित टेकारी गांव में सड़क किनारे घर के सामने खड़ी तीन साल की मासूम की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा है। मासूम घर की इकलौती पुत्री थी। 

विज्ञापन


यह है मामला
टेकरी के रहने वाले मुकेश वर्मा की 3 साल की बेटी सोनाक्षी घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी थी। सड़क के दूसरी तरफ उसके दादा रामजीयावन वर्मा मछली खरीद रहे थे मां घर के सामने बैठी थी। बेला की तरफ से ट्रैक्टर ईंट लादकर वाराणसी पहाड़िया के तरफ जा रहा था। 

इस दौरान सड़क किनारे खड़ी सोनाक्षी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। जिससे सोनाक्षी को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बच्ची के दादा रामजीयावन वर्मा ने बताया कि पुत्र मुकेश वर्मा की मात्र इकलौती पुत्री सोनाक्षी थी। मुकेश वर्मा की शादी मरुई सिंधोरा में हुई थी, जिससे सोनाक्षी का जन्म हुआ था। मुकेश के पास और कोई पुत्र- पुत्री नहीं है। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा है। सोनाक्षी की मां पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें