यूपी के भदोही जनपद के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के लिए पुलिस को कोर्ट के आदेश का इंतजार है। विधायक विजय मिश्र रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में आरोपी हैं। दूसरी ओर विधायक और एमएलसी के साथ आरोपी बनाए गए उनके बेटे और दूसरे मामले में आरोपी भतीजे के बेटे का केस भी एमपी-एमएलए कोर्ट में चलेगा।
विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप में विधायक, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ चार अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक गिरफ्तार कर लिए गए, एमएलसी रामलली को जमानत मिल गई, लेकिन व्यवसायी बेटा अभी फरार है।