फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 300 ग्राम सोना गायब करने वाले दो गिरफ्तार, खंगाले गए 200 सीसीटीवी, सलमान से की टप्पेबाजी, उसकी चोरी के आरोप में पिटाई से हुई थी मौत

Sun, 26 Sep 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

11 सितंबर को रेशम कटरा स्थित सराफ की दुकान पर सलमान को अपनी बातों में उलझाकर तीन सौ ग्राम सोना ले उड़े थे। टप्पेबाजी के चलते सराफ कारोबारी समेत चार लोगों ने सलमान पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में करीब दो सप्ताह पहले आदमपुर ओंकारेश्वर निवासी सलमान को झांसा देकर रेशम कटरा से तीन सौ ग्राम सोना लेकर फरार होने वाले दो टप्पेबाजों को कोतवाली और चौक पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली और चौक थाने की पुलिस टीम ने चौक से लेकर पीडीडीयू नगर तक लगभग दो सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। टप्पेबाजों का राज पीडीडीयूनगर स्थित एक गेस्ट हाउस से खुला। यहां ठहरे दोनों टप्पेबाजों के मिले आईडी प्रूफ और मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखते हुए टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को पकड़ा। 

विज्ञापन


11 सितंबर को सोने की टप्पेबाजी के चलते सराफ कारोबारी समेत चार लोगों ने सलमान पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। तफ्तीश में जुटी चौक पुलिस को सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सलमान के साथ टप्पेबाजी की जानकारी हुई थी।

ये भी पढ़ें- यूपी: राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अंतिम विदाई
विज्ञापन


एडीसीपी काशी जोन राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार इरफान निवासी पानीबाग, थाना किशनगंज सिटी बिहार और खाना जावरा रतलाम, मध्य प्रदेश निवासी इकबाल हुसैन ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि  11 सितंबर को रेशम कटरा स्थित सराफ की दुकान पर सलमान को अपनी बातों में उलझाकर तीन सौ ग्राम सोना ले उड़े थे।

सलमान को विश्वास दिलाया था कि हम सभी लोग अजमेर शरीफ के पीर बाबा हैं, तुम्हारी व तुम्हारे परिवार की सारी कठिनाई दुआ करके दूर कर दूंगा, साथ ही उससे यह भी कहा कि यदि हमारे बताए अनुसार नहीं चलोगे तो तुम्हारी अम्मी की मृत्यु हो जाएगी और तुम लोग बर्बाद हो जाओगे। भयवश उसने अपने पास रखा हुआ आभूषण दे दिया। जैसे ही उसने आंख बंद की हम लोग सोना लेकर भाग निकले।

ये भी पढ़ें- यूपी: अजय कुमार लल्लू बोले- किसान और संविधान से होगा कांग्रेस का गठबंधन, सपा मुखिया ने छोड़ा मैदान, मायावती देख रहीं तमाशा
विज्ञापन

सलमान को पीटकर मार डाला

एडीसीपी राजेश पांडेय ने बताया कि 19 वर्षीय सलमान अपने बहनाई के ममेरे भाई कलीम की सराफा दुकान पर काम करता था। तीन सौ ग्राम सोने के बाबत जब सलमान ने बताया कि इस तरह की घटना हुई तो कोई मानने को तैयार नहीं हुआ और कलीम, शिवपुर निवासी सराफा कारोबारी विनोद सेठ सहित चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई थी। सलमान के पिता अशरफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चारों को जेल भेजा गया। इस बीच 13 सितंबर को ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने घटना की तस्दीक की तो टप्पेबाजी की घटना उजागर हुई।

कई भाषाओं का जानकार है टप्पेबाज अब्दुल
टप्पेबाजी के इस अनसुलझे मामले को पुलिस ने ग्यारह दिनों में खोल दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार टप्पेबाज रतलाम निवासी इकबाल बहुत ही चालाक और पेशेवर टप्पेबाज है। बिहार के किशनगंज निवासी इरफान का रिश्तेदार इकबाल कई भाषाओं का अच्छा जानकार है, उसे ऊर्दू, सिंधी, पंजाबी, बंगाली, अंग्रेजी अच्छे से आती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें