साईं बाबा मूर्ति हटाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटवाने के आरोप में वाराणसी पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की।
गुरुवार की भोर में कमिश्नरेट की पुलिस ने अजय शर्मा को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। इसके बाग चौक थाने में हनुमानजी आनंदमई मंदिर, चौक के पुजारी चैतन्य व्यास की तहरीर पर अजय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चौक थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी अजय शर्मा को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।