फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटवाने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा, पुलिस कर रही जेल भेजने की कार्रवाई

Thu, 03 Oct 2024 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देवी-देवताओं के मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटवाने के आरोपी को वाराणसी पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
साईं बाबा मूर्ति हटाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटवाने के आरोप में वाराणसी पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


गुरुवार की भोर में कमिश्नरेट की पुलिस ने अजय शर्मा को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया। इसके बाग चौक थाने में हनुमानजी आनंदमई मंदिर, चौक के पुजारी चैतन्य व्यास की तहरीर पर अजय शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चौक थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी अजय शर्मा को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

72 साईं मंदिरों ने बनाया समूह, शुरू किया विरोध

शहर के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक दल के अभियान के विरोध में शहर के साई मंदिरों से जुड़े लोग एकजुट हो गए हैं। 72 से अधिक मंदिरों के पदाधिकारियों का समूह बनाकर आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई। 

सनातन मंदिरों से बाहर होंगी साईं की मूर्तियां, चलेगा अभियान
काशी में छोटे-बड़े 14 मंदिरों से मूर्तियों को हटाने के बाद 50 और मंदिरों से प्रतिमाएं हटाई जाएंगी। निर्वाणी अखाड़े और अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि सनातन के मंदिरों में कहीं भी साईं की प्रतिमा का स्थान नहीं है। शास्त्रों में कहीं भी इसका उल्लेख नहीं है। सनातन रक्षक दल की ओर से मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने के अभियान का हम समर्थन करते हैं। पंच अग्नि अखाड़े के श्रीश्री 1008 विवेकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि हम अभियान का पूर्ण समर्थन करते हैं। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने भी फोन करके सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को अपना समर्थन दिया है। संपूर्णानंद और बीएचयू के छात्रों का कहना है कि वह भी इस अभियान का समर्थन करते हैं। पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने भी साई प्रतिमा को हटाने के अभियान को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें