पुलिस आयुक्त ने बताया कि तफ्तीश में मालूम चला कि यह और इसका गैंग लगभग पांच से छह सालों से नीट की परीक्षा में सॉल्वरों को बैठाकर परीक्षा दिला रहे हैं। नीट की परीक्षा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य के शिक्षक परीक्षा व उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के साथ-साथ बिहार पुलिस व अन्य सेवाओं में यह अपने बहनोई रितेश उर्फ सोनू जो कि बिहार सचिवालय में कार्यरत है, उसके साथ मिलकर इन सभी परीक्षाओं में पेपर आउट करा कर या सॉल्वर की व्यवस्था करा कर परीक्षा में पास कराता है।
नीट की परीक्षा में यह 30 से 49 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी वसूलते हैं। इन्होंने इन्हीं पैसे से पटना में तीन मंजिला मकान व दानापुर में दो जगह 4 से 5 बिस्वा की जमीन को खरीद रखा है। इसके पास तीन गाड़ियां जिसमें एक फॉर्च्यूनर, हुंडई लिवो और एक वैगनआर है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि रितेश कुमार सिंह देव नगर न्यू जगन पूरा पिपरा रोड पोल नंबर 28 गवर्नमेंट स्कूल के पहले, जिला पटना बिहार का रहने वाला है, पटना सचिवालय में कला संस्कृति व युवा विभाग में उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर वर्ष 2004 में नियुक्त हुआ। रितेश कुमार रिश्ते में नीलेश उर्फ पीके का बहनोई है। इसका विवाह नीलेश की बहन डॉक्टर प्रिया से वर्ष 2014 में हुआ। डॉक्टर प्रिया ने वर्ष 2019 में आईजीआईजीआईएमएस पटना से 2019 में एमबीबीएस पूर्ण किया है और वर्तमान में नगरा ब्लॉक, सारन छपरा में पीएचसी में संविदा पर नियुक्त है वह भी इनके इस गैंग में सम्मिलित है।