पूछताछ में युवती ने अपना नाम पूजा कुमारी बताया, जो गाजीपुर जिले के कादीपुर बहरियाबाद की रहने वाली है। युवती आशापुर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में एएनएम की पढ़ाई करती है। आर्थिक तंगी के कारण अपने प्रेमी अजीत यादव के साथ मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देती थी। आरोपी प्रेमी आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के होलापुर गांव रहने वाला है, जो मोटर मैकेनिक का काम करता है।
पूजा मोबाइल फोन पर बात करते हुए चल रहे लोगों पर निगाह रखती थी और अजीत को इशारा करती। जिससे अजीत बाइक राहगीर के पास ले जाकर फोन छीनकर बाइक पर पीछे बैठी पूजा को थमा देता था। उसके बाद दोनों बाइक से फरार हो जाते थे। युवती जनवरी में आशापुर के संतोष उपाध्याय के मोबाइल की लूट वारदात में शामिल थी।