फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विद्यापीठ ब्लॉक में कर्मचारियों और शिक्षकों में हाथापाई के बाद मामला गरमाया, ड्यूटी का किया बहिष्कार

Fri, 21 Jan 2022 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हाथापाई के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक कार्यालय पर शुक्रवार को  कोविड कंट्रोल रुम में काम करने  वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और ब्लॉक कर्मचारियों में हाथापाई से माहौल गरमा गया। शिक्षकों की बाइक हटाने को लेकर ही यह विवाद हुआ। उधर घटना से नाराज शिक्षक कामकाज छोड़कर बाहर आ गए और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक कार्यालय पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी ब्लाक पर बने कोविड कंट्रोल रुम में लगी है। शिक्षकों ने अपनी बाईक को ब्लाक परिसर में खडा किया था।

ब्लॉक पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उनकी बाइक को हटाने को कहा। इस पर डयूटी का हवाला देते हुए शिक्षकों ने अंदर ही गाड़ी रखने को कहा। इस पर दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। शिक्षकों का कहना था कि संबंधित कर्मचारी के साथ ही ब्लॉक पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने हाथापाई और मारपीट भी की। इसके विरोध में सभी ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः विधायक विजय मिश्र पर कसा शिकंजा, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कल ही दर्ज हुआ था नया मुकदमा

शिक्षकों ने बताया की पांच शिक्षकों की हेलमेट भी ब्लाक परिसर से गायब हो गई। हाथापाई की जानकारी जब  खंड शिक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने समझाबुझाकर शिक्षकों को शांत कराया लेकिन शिक्षक काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर कामकाज करने को राजी न हुए। इसके बाद सभी शिक्षकों को अपने साथ लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी केशरीपुर चले गये जहां शिक्षकों ने कोविड कंट्रोल रुम की ड्यूटी शुरू किया।
विज्ञापन

उत्तप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सनतकुमार सिंह और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने पुरी घटना की लिखित रुप से जिलाधिकारी से शिकायत की है। चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का कोई भी बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर होता है तो शिक्षक इसमें भाग नहीं लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें