फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी की तय करने वाले थे शादी, जब चालबाज निकला फर्जी आईपीएस तो उड़ गए होश

Thu, 13 Aug 2020 01:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फर्जी आईपीएस राहुल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस को एक फर्जी आईपीएस हत्थे चढ़ा है। आरोप है कि उसने शादी की वेब साइड पर फर्जी बायोडाटा भरकर शादी का झांसा दे रहा था।

विज्ञापन

दिल्ली निवासी अशोक शुक्ल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए उन्होंने मेट्रोमोनियल साइट पर इसका परिचय देखा। तो उन्होंने फोन और व्हाट्सएप के जरिए बात आगे बढ़ाई। उन्होंने बताया कि शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए फर्जी आईपीएस राहुल पांडेय को अपनी बेटी की फोटो और बायोडाटा भेज दिया।


लड़की के पिता ने जब उससे मिलने की इच्छा जताई तो वो कभी झांसी में पोस्टिंग तो कभी अयोध्या-वाराणसी में ड्यूटी की बात करता। उसके फेसबुक और व्हाट्सएप पर पुलिस का लोगो दिखता था। जिससे वो विश्वास करते हुए बेटी की बात आगे बढ़ाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक को जब झांसी पहुंचने पर पता चला कि इस नाम का कोई आईपीएस जिले में कभी तैनात ही नहीं रहा तो उनके होश उड़ गए। वो झांसी से खोजते हुए वाराणसी आए, लेकिन आईपीएस अधिकारी के रूप में यहां भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के एसएसपी से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया। आज सुबह उसे सर्विलांस की मदद से पुलिस लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें