फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की कहीं और हो गई शादी तय तो, प्रेमी ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
blackmail
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते युवती की शादी टूट गई। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का उसी गांव की युवती से पिछले कई सालों से प्रेम-संबंध चल रहा था। इसी दौरान युवक ने युवती के कुछ अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए थे। वहीं युवती की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी।


इससे नाराज प्रेमी ने बनाए गए अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके चलते युवती की शादी टूट गई। इससे नाराज युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर ब्लैकमेल व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को पकड़कर मामले की जांच की। जांच के बाद भीमपुरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को युवक को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें