फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर रुपये वसूलने के 12 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने मंदिर में दर्शन के दलालों के खिलाफ एक्शन लिया है। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के नाम पर वसूली करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन कराने के नाम पर दर्शनार्थियों से उगाही और दुर्व्यवहार करने के मामले में 12 दलालों को गिरफ्तार किया गया है। 7 दलालों को दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने सोमवार को बांसफाटक वाली गली से और 5 दलालों को चौक पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


दशाश्वमेध पुलिस ने इस मामले में गणेश जायसवाल निवासी दशाश्वमेध, अमन कुमार निवासी सिंधौरा, कैलाश नाथ पांडेय निवासी लहरतारा, रितेश पांडेय निवासी चौक, वहीद अहमद निवासी गौदौलिया, रामबली बिंद निवासी भेलूपुर और रवि पांडेय निवासी जैतपुरा को गिरफ्तार किया है। वहीं चौक पुलिस ने प्रदीप कुमार पटेल निवासी सिगरा, किशन श्रीवास्तव निवासी चौक, शैलेंद्र नरायण पाठक निवासी चौक, प्रवीण ठाकुर निवासी मधुबनी बिहार और प्रिंस चौहान निवासी रामनगर को गिरफ्तार किया है।

एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर धन उगाही करते थे। मनमाना दाम न देने पर भक्तों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। ऐसे में सीसी कैमरों की जांच कर आरोपियों को चिह्नित किया गया। गिरफ्तारी के लिए नौ लोगों की टीम लगाई गई। 
विज्ञापन


आरोपियों को बांसफाटक वाली गली के पास से पकड़ा गया। इससे पूर्व 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक दिन पहले काल भैरव मंदिर में भी दलालों के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यहां दस दलालों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें