फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : 230 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने तीन कार की बरामद 

Thu, 28 Mar 2019 02:40 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वाराणसी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 230 किलोग्राम गांजा और तीन कार बरमाद की है। 

विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी। पुलिस को पता चला कि बैंकों के रिकवरी एजेंट के तौर पर काम कर चुके कुछ लोग गांजा की तस्करी करते हैं। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से क्राइम ब्रांच प्रभारी और लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को लोहता क्षेत्र के अकेलवा चौराहा से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

तीन अन्य तस्कर फरार

बरामद की गई कार और गांजा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह अकेलवा चौराहा से क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस की संयुक्त टीम ने एक एसयूवी सहित 3 कारों से 230 किलोग्राम गांजा और पांच मोबाइल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर तीन अन्य तस्कर भागने में सफल रहे।

तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रोहनिया के बूढ़ापुर के राहुल सिंह उर्फ उदय, मोहनसराय के अंकित श्रीवास्तव और मिर्ज़ापुर के चुनार के फ़ुलहा के संतोष सिंह के तौर पर की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें