फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पहुंचा विमान, कार्गो केबिन का गेट खोलते ही डर गए कर्मचारी, अंदर टहल रहा था 'डाबरमैन'

Thu, 28 Mar 2019 02:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। जब एयरपोर्ट पर पहुंचे एक विमान में एक डाबरमैन प्रजाति का कुत्ता टहलता हुआ दिखाई दिया। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन


गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हैदराबाद से मुंबई होकर वाराणसी आने वाले स्पाईसजेट एयरलाइंस के विमान एसजी 704 से डाबरमैन प्रजाति के एक कुत्ते की बुकिंग किसी कंपनी द्वारा की गई थी।

वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद जब सामान उतारने के लिये एयरलाइंसकर्मी ने विमान का गेट खोला तो पता चला कि उसमें डाबरमैन प्रझाति का कुत्ता टहल रहा है। कुत्ते को देख कर ही एयरलाइंसकर्मी डर गए और तुरंत एयरलाइंस मैनेजर और एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर को सूचित किया। उसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कुत्ते को पकड़ लिया और कार्गो को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के निवासी ने कराई थी कुत्ते की बुकिंग

डाबरमैन प्रजाति का कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि जन्तु पालकों और कंपनी द्वारा इन पालतू जानवरों और पक्षियों को कार्गो से भेजा जाता है। यह कोई बड़ी बात नहीं हैं लेकिन फिर भी इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि कुत्ते के मालिक का नाम कुंदन पांडेय है। कुंदन मध्य प्रदेश के सिंगरौली  के रहने वाले हैं। जांच प्रक्रिया खत्म होने के बाद कुत्ते का मालिक उसे कार में अपने साथ लेकर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें