फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम मातृ वंदना योजना के नाम पर साइबर ठगी, महिला के खाते से 35,007 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ता को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़कर जीता भरोसा, व्हाट्सएप कॉल पर स्क्रीन शेयर कराकर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी

चौबेपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने चौबेपुर कस्बा निवासी तान्या बरनवाल से 35,007 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने महिला की परिचित आशा कार्यकर्ता को कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़कर पहले उसका विश्वास जीता। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिये मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराकर गूगल पे से कई ट्रांजेक्शन करा लिए। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौबेपुर कस्बा निवासी नितिन बरनवाल की पत्नी तान्या बरनवाल के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनकी परिचित आशा कार्यकर्ता गीता देवी को पहले से ही कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ रखा था। आरोपियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पोर्टल खुला है और समय कम होने के कारण तत्काल प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर महिला से मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे खोलने को कहा। सरकारी योजना की प्रक्रिया समझकर महिला ने आरोपियों के बताए सभी चरण पूरे कर दिए। कुछ देर बाद महिला ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसके खाते से गिफ्ट कार्ड खरीदने के नाम पर कई ट्रांजेक्शन के जरिये 35,007 रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें