फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरेराह बदमाश ने वृद्ध महिला को थप्पड़ मारकर छीन ली चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के जालपा देवी मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर सब्जी खरीदकर घर लौट रही राधा देवी (70) पर बदमाश ने हमला कर सोने की चेन नोच ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना से महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। पति किशन यादव ने बताया कि राधा बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर सब्जी खरीदने गई थीं। सब्जी लेकर वह यूनियन बैंक के पास गली में पहुंचीं, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने अचानक उनके चेहरे पर थप्पड़ से दो वार किए। इसके बाद बदमाश ने उनके गले में सोने की चेन पर झपट्टा मारकर खींच लिया। अचानक हमले से घबराई राधा देवी ने अपने गले को पकड़ लिया और शोर मचाने लगीं। बदमाश के हाथ चेन का कुछ हिस्सा ही लग सका, जबकि बाकी चेन महिला के गले में फंसी रह गई। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें