फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम देंगे सैलानियों को खिड़किया घाट और दशाश्वमेध प्लाजा की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिड़किया घाट और दशाश्वमेध प्लाजा की भी सौगात देंगे। दोनों परियोजनाओं को 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बुधवार को खिड़किया घाट सुंदरीकरण एवं पुनर्विकास, दशाश्वमेघ पुनर्विकास तथा बेनियाबाग पार्किग निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। खिड़कियां घाट निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में अब तक रैंप न बनाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने संबंधित अभियंता को तत्काल रैंप निर्माण कराने का निर्देश दिया। घाट सुंदरीकरण का 95 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। यहां पर्यटकों के लिए शौचालय, बैठने का बैंच, छाया व पर्यावरण की दृष्टि से पौधे, नाव व क्रूज आदि पर जाने की जेटी व रैम्प, गाड़ियों के लिए पार्किंग, चौड़ी लंबी सुंदर घाट, चार फूड कोर्ट, कुछ छोटी दुकानें आदि को बनाया जा रहा है। सीएनजी स्टेशन स्थापित किया गया है। कमिश्नर ने खिड़कियां घाट से राजघाट तक पैदल भ्रमण कर एक-एक बिंदुओं को देखा और जन उपयोगिता व पर्यटन की दृष्टि से कार्यदायी संस्था को बेहतर निर्माण की आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
10 दिसंबर तक पूरा करें प्लाजा का निर्माण
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दोपहर में दशाश्वमेध प्लाजा का भी स्थलीय निरीक्षण किया। प्लाजा में बेसमेंट के साथ तीन मंजिला भव्य दुकानें व खानपान की व्यवस्था हेागी। इसमें 181 दुकानें, रेस्टोरेंट व 12 फूड कोर्ट हैं। श्रद्धालुओं व पर्यटकों का पैदल गोदौलिया से दशाश्वमेध तक भ्रमण, गंगा घाटों का दर्शन आदि के साथ खुले, साफ-सुथरे वातावरण में बैठकर खाने पीने व बनारसी सामान की खरीददारी के लिए अच्छा केंद्र होगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने 10 दिसंबर से पूर्व प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कहा कि लाइटिंग की व्यवस्था कर दिन व रात की शिफ्टों में कार्य कराए। प्रतिदिन कार्य होने का लक्ष्य बना लें। कमिश्नर ने दशाश्वमेध घाट जाने वाली रोड को भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंजिलों पर जाकर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें