शशि को मिल चुकी है शाबाशी
जवाहर मार्केट इंग्लिशिया लाइन के चाट विक्रेता शशि कुमार गुप्ता को पीएम स्वनिधि का ऋण समय से जमा करने पर दिल्ली के फूड एक्सपो में बुलाया गया था। जहां केंंद्र सरकार की तरफ से उन्हें शाबासी दी गई थी।
सिविल अच्छी होने पर दोबारा ऋण लेना आसान
योजना में समय से ऋण जमा करने वाले वेंडर्स की सिविल अच्छी होती है। इस आधार पर आगे ऋण लेने में आसानी होती है। जो लोग ऋण जमा नहीं करते तो उनकी सिविल खराब हो जाती है और भविष्य में ऋण नहीं मिलता है।
क्या कहते हैं अदिकारी
पीएम स्वनिधि के तहत लोन लेने वाले 5 हजार वेंडर्स यहां से जा चुके हैं। वसूली के लिए पोर्टल पर डाटा फीड किया जा रहा है। उनके मोबाइल नंबर और आधार नंबर हैं। इनकी मदद से ऋण की धनराशि वापस ली जाएगी।
-निधि वाजपेयी, परियोजना अधिकारी डूडा