फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पीएम का विपक्ष पर निशाना: जानिए, कौन हैं राजनारायण, जिनके जरिए याद दिलाई कांग्रेस की इमरजेंसी?

Sun, 24 Sep 2023 11:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंजारी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकबंधु राज नारायण को याद कर उन्हें और उनकी जन्मभूमि को प्रणाम किया। राजनारायण के जरिये पीएम मोदी ने कांग्रेस की इमरजेंसी की याद दिलाई। 
विज्ञापन
जानिए कौन हैं राजनारायण, जिन्हें पीएम ने किया याद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर काशीवासियों से अपना नाता मजबूत किया। हर -हर महादेव के उद्घघोष और भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत कर उन्होंने सभी का दिल छू लिया। गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी ने जनसभा के मंच से कहा कि हर विकास के लिए मेरी काशी अपना आशीर्वाद लिए मेरे साथ खड़ी रहती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अद्भुत है गंजारी स्टेडियम: डमरू के आकार का पवेलियन, प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, त्रिशूल के आकार की लाइट्स, देखें
गंजारी की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकबंधु राज नारायण को याद कर उन्हें और उनकी जन्मभूमि को प्रणाम किया। राजनारायण के जरिये पीएम मोदी ने कांग्रेस की इमरजेंसी की याद दिलाई और यह भी संदेश दिया कि इमरजेंसी को उखाड़ फेंकने वाले समाजवादी नेता राजनारायण को भूल कर सपा कांग्रेस के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं राजनारायण, जिन्हें पीएम ने किया याद
लोकबंधु राजनारायण ने वर्ष 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली से चुनाव में पराजित किया और केंद्र में प्रथम गैर कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ। इस सरकार में राजनारायण स्वास्थ्य मंत्री बने। मूल रूप से मोतीकोट गंजारी में जन्मे राजनारायण ने वर्ष 1971 में रायबरेली में इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह हार गए। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की और न्यायालय ने इंदिरा गांधी की जीत को अवैध करार देते हुए उनके छह वर्ष तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। 69 साल के जिंदगी में वे 80 बार जेल गए। वह एकमात्र ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जेल गए थे और उससे अधिक स्वतंत्र होने के बाद जेल गए। अपने जीवन काल में बालिकाओं के शिक्षा के लिए राजदुलारी बालिका विद्यालय की स्थापना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें