65 करोड़ से बन रही धर्मशाला
एल नारायणन ने बताया कि धर्मशाला के निर्माण पर 65 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 910.5 वर्गमीटर में बनी धर्मशाला का शिलान्यास 17 अप्रैल 2024 में हुआ था। चेन्नई की कार्यदायी संस्था यूआरसी कंस्ट्रक्शन निर्माण करा रही है।
एक कमरे में तीन लोगों के ठहरने की सुविधा, निशुल्क भोजन
श्री काशी नाटकोट धर्मशाला के सभी कमरे एसी हैं। हर कमरे में तीन श्रद्धालुओं के ठहर सकते हैं। श्रद्धालुओं को सुईट की भी बुकिंग होगी। इसमें बेडरूम, लॉबी आदि सुविधाएं होंगी। परिसर में 174 कार पार्किंग की सुविधा है। श्रद्धालुओं को तीन वक्त का निशुल्क भोजन दिया जाएगा। शिव सुब्रमण्यम ने बताया कि श्रद्धालुओं को सस्ते दर पर कमरे दिए जाएंगे। उद्घाटन के बाद किराया तय किया जाएगा।