मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहर में एक सप्ताह का सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और उनकी मौजूदगी में सुबह सात से नौ बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी और पीएम के दौरे से पहले स्वच्छता अभियान का निर्देश दिया था।
पूरी हुई 75 परियोजनाओं में ज्यादातर जनता को सीधा सुविधा प्रदान करने वाली हैं। इसमें स्वास्थ्य, पार्किंग, फ्लाईओवर सहित अन्य परियोजनाओं को कार्यदायी संस्थाओं से संचालित करने वाले विभागों को हैंडओवर किया जाना है। जिलाधिकारी ने भौतिक सत्यापन के तुरंत बाद परियोजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पीपीपी मॉडल पर चलने वाली परियोजनाओं को शुरू करने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग के पांच करोड़ की लागत से करौंदी में तैयार ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के ट्रैक पर वाहन चालकों की परीक्षा शुरू करेगा।
- वाराणसी को घाघरा ब्रिज, सुल्तानपुर और गोरखपुर को जोड़ने वाले अलग-अलग नेशनल हाईवे बिहार और मध्यप्रदेश तक की राह आसान करेंगे
- बीएचयू में 100 बेड और जिला अस्पताल में 50 बेड के एमसीएच विंग से महिलाओं के स्वास्थ्य सुविधा में सुधार पर बड़ा कदम
- दशाश्वमेध से गोदौलिया के बीच गौरव पथ पर्यटन को देगा नई ऊंचाई, क्रूज संचालन से भी दुनियाभर के पर्यटक होंगे आकर्षित
पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। शासन को भी अब तक की पूरी रिपोर्ट भेजी गई है। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी