फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पीएमः मानस मंदिर में राम का दर्शन, रामायण पर जारी किया डाक टिकट

Sat, 23 Sep 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ऐतिहासिक घटनाओं का स्मरण कराते हैं डाक टिकट : पीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम मानस मंदिर में भगवान राम का दर्शन किया। यहां ‘रामायण’ पर केंद्रित डाक टिकट का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि डाक टिकटों के माध्यम से ही हमें देश-समाज में घटी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


इस मौके पर पीएम को कतान सिल्क का दुपट्टा और राम चरित मानस की पोथी भेंट की गई।  पीएम जैसे ही शाम 7:10 बजे मंदिर पहुंचे तो शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री के साथ ही राज्यपाल रामनाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दौरान मानस मंदिर में प्रभु श्रीराम का दर्शन किया। वैदिक विद्वान पं. बटुक प्रसाद शास्त्री ने मंदिर के वास्तुशिल्प के बारे में पीएम को जानकारी दी।
विज्ञापन


मंदिर परिवार के राजकुमार सुरेका, रतन कुमार सुरेका और त्रिलोचन शर्मा समेत डाक विभाग के अफसरों ने पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण पर डाक टिकट विमोचन का यह आयोजन काशी में नवरात्र के समय मानस मंदिर में होना सौभाग्य है।

उन्होंने देश में घटी कुछ प्रमुख घटनाओं पर जारी डाक टिकटों की भी चर्चा की। 
 

दुर्गा मंदिर में दर्शन करने वाले मोदी देश के दूसरे पीएम

मां कूष्मांडा को अर्पित किया 1008 गुड़हल के फूलों की माला - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की द्वितीया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐंद्र योग में राष्ट्र की खुशहाली और कल्याण के लिए नौ शक्तिपीठों में से एक मां की सविधि आराधना की। पीएम मोदी शुक्रवार की देर शाम काशी में विराजित नौ शक्ति पीठों में से एक दुर्गा मंदिर पहुंचे।

उन्होंने  यहां मां कूष्मांडा की वैदिक रीति से पूजा की और देश की उन्नति, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। पुजारी सत्यप्रकाश के अनुसार इंदिरा गांधी के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मां दुर्गा की पूजा की। 

शुक्र वार की देर शाम 7:40 बजे प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही दुर्गाकुंड मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान आसपास की सड़कों और मकानों पर अपने प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा।

वैदिक विद्वान पं. महेंद्र नाथ तिवारी के आचार्यत्व में महंत कृष्णा प्रसाद दुबे, सत्य प्रकाश दुबे संजू गुरु, ओम प्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे और ऋषभ दुबे ने गर्भगृह में पूजा के दौरान मंत्रोच्चार किया। पीएम मोदी ने 1008 गुड़हल के फूलों की माला, नारियल, चुनरी और फल,पंचमेवा अर्पित कर आरती भी उतारी।

अहमदाबाद की मां अंबा के दरबार की तरह ही दुर्गा माता मंदिर में भी प्रतिमा की जगह महायंत्र की स्थापना की गई है। पीएम मोदी ने महायंत्र की आराधना की। इसके उपरांत प्रधानमंत्री पौराणिक दुर्गाकुंड का अवलोकन करने पहुंचे।

मंदिर के महंत से कुंड की पौराणिकता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गेंदा के फूलों, लतरों से कुंड की भव्य सजावट हर किसी का मन मोह रही थी। रात 8:04 बजे  प्रधानमंत्री का काफिला डीरेका के लिए निकल गया। मंदिर में पीएम के साथ सीएम योगी भी मौजूद थे।   
 
विज्ञापन

पीएम से नेत्रदान की अपील करने का आग्रह

पीएम के साथ तान्वी और हिरल - फोटो : twitter
तीन वर्ष से दो गुल्लक में पैसा रखने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा हिरल श्रीवास्तव पीएम मोदी से डीरेका हेलीपैड पर नहीं मिल पाई। उसे दोनों गुल्लक मोदी को देनी थीं। हिरल ने एक गुल्लक का पैसा स्वच्छता अभियान में सहयोग और दूसरी गुल्लक बुरे लोगों को भगाने के लिए जुटाया था।

बाद में पीएम के मानस मंदिर पहुंचने पर छात्रा के साथ एक छात्र तान्वी को स्वागत करने के लिए बुलाया गया। हिरल ने पीएम का ध्यान नेत्रदान की ओर दिलाया और उनसे इस बारे में अपील करने की मांग की। पीएमओ ने दोनों बच्चियों की फोटो ट्वीटर पर शेयर भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें