फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘भूमि’ को पहले दिन मिला बेहतर रिस्पांस, पढ़ें दर्शकों के कमेंट

Sat, 23 Sep 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संजय दत्त को पिता की भूमिका में दर्शकों ने किया पसंद
विज्ञापन
संजय दत्त की कमबैक फिल्म ‘भूमि’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पांस मिला है। बाप बेटी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘भूमि’ वाराणसी के दर्शकों को खासी पसंद आई। लोगों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का भी क्रेज जबरदस्त दिखा क्योंकि जेल से छूटने के बाद संजय दत्त की ये पहली फिल्म थी।
विज्ञापन


संजय दत्त और उनके दमदार अभिनय को पसंद करने वाले युवाओं ने खुले दिल से इस फिल्म की प्रशंसा की। पहले दिन शहर के मल्टीप्लेक्स को फिल्म का अच्छा रिस्पांस मिला है। 

फिल्म देखने पहुंचे अमित त्रिवेदी ने बताया कि बतौर पिता संजय दत्त की एक्टिंग दमदार रही है। फिल्म में ये देखने को भी मिला। इनके साथ आए अक्षय अवस्थी ने बताया कि फिल्म कहीं कहीं बोरिंग थी लेकिन अंत तक फिल्म ने हमें बांधे रखा।
विज्ञापन


पूजा गुप्ता ने बताया कि फिल्म में अदिति राव हैदरी की एक्टिंग जबरदस्त थी। अंकिता सिंह ने बताया कि संजय दत्त और अदिति राव के कई इमोशनल सीन ने मुझे खासा प्रभावित किया। अच्छे मुद्दे को लेकर फिल्म बनाई गई है। 
विज्ञापन

पीएम थे शहर में इसलिए कम आये दर्शक

संजय दत्त को पिता की भूमिका में दर्शकों ने किया पसंद - फोटो : अमर उजाला
आईपी सिगरा के मैनेजर अर्पित यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आगमन के चलते लोगों का शहर में निकलना कम हुआ, बावजूद इसके भूमि को अच्छा रिस्पांस मिला है। पहले दिन तकरीबन 50 हजार से अधिक का कलेक्शन रहा।

इसी तरह आईपी विजया, जेएचवी और पीडीआर में भी पहले दिन का कलेक्शन अच्छा रहा। बता दें कि फिल्म भूमि के प्रमोशन के लिए बीते 13 सितंबर को भी संजय दत्त और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और शेखर सुमन काशी आए थे।

यहां पर अमर उजाला चांदपुर कार्यालय में इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें