फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए पीएम मोदी की सौगातः अर्निंग के साथ लर्निंग का प्रधानमंत्री ने पढ़ाया पाठ, रोजगार की नई राह खोलेगा सिपेट

Fri, 16 Jul 2021 03:13 PM IST
हरि User पूजा सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी दौरे के दौरान युवाओं के लिए केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) की सौगात दी थी। वाराणसी आगमन से पहले मोदी ने देश को संबोधित करते हुए स्किल को आज के युवाओं की जरूरत बताया था।
विज्ञापन
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के युवाओं के लिए केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) की सौगात दी। सिपेट के  स्कीलिंग एंड टेक्निकल सपोर्ट सेंटर खुलने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन मिलेंगे।

विज्ञापन


वाराणसी आगमन से पहले मोदी ने देश को संबोधित करते हुए स्किल को आज के युवाओं की जरूरत बताया था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम दशमी पर शस्त्र पूजा करते हैं, हमारे पूर्वजों ने कौशल को उल्लास का कारण बनाया है। कौशल विकास देश के साथ युवाओं की जरूरत बन गया है। अर्निंग के साथ लर्निंग का संदेश देते हुए उन्होंने हर चार साल में स्किल को अपडेट करने की बात भी कही।

हर साल 1000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

करसड़ा में करीब 45 करोड़ की लागत एवं 10 एकड़ भूमि में प्रदेश का दूसरा सिपेट सेंटर पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बनेगा। जहां हर साल 1000 युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी। सेंटर में सरकार एवं उद्यमियों को दक्ष युवा मिलने के साथ उद्योग को तकनीकी सपोर्ट मिलेगा। इसके लिए आधुनिक मशीनें मंगाई जा रही है। जहां प्लास्टिक की री-साइकिलिंग व लैब प्रोसेसिंग आदि का प्रशिक्षण मिलेगा। सेंटर खुलने के पहले भुल्लनपुर में कोर्स का संचालन भी शुरू होगा।

ओवरब्रिज बनने के बाद सुगम हुआ गाजीपुर जाना

प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान आशापुर में बने आरओबी शुरू होने के बाद वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले लोगों के लिए ओवरब्रिज बनने के बाद काफी सहूलियत हुई। वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले लोग डेढ़ घंटे में गाजीपुर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन

किसानों के विकास की राह खोलेगा पैकेज हाउस

मैंगो एंड वेजिटेबल इंटीग्रेटेड पैकेज हाउस से फल व सब्जी का विदेशों में निर्यात और आसान हो जाएगा। पैक हाउस के निर्माण से बनारस सहित आसपास के जिलों के निर्यातक किसानों के लिए यह बड़ा हब होगा, जिससे किसानों को अब निर्यात से जुड़ी हर सुविधा बनारस में ही मिलेगी। इस पैक हाउस से मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया और कौशांबी के किसान फल और सब्जी को इंटीग्रेटेड पैक हाउस के माध्यम से निर्यात कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें