दिल्ली के पूर्व महापौर ने मोचियों के साथ किया दर्शन-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पूर्व महापौर सुरेंद्र अग्रवाल ने पीएम के जन्मदिन पर शनिवार को 40 कार्मिकों के दल के साथ काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। सभी को अंगवस्त्र भेट किया गया। सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बाबा विश्वनाथ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की। कामना किया कि मेरी उम्र भी उन्हें लगे और भारत विश्वगुरु बने। मेरा देश सोने की चिड़िया है।
उन्होंने साथ आए कार्मिकों के बारे में कहा कि दिल्ली में सड़कों पर बैठकर लोगों के जूते-चप्पल को चमकाने वाले इन लोगों का जीवन आज तक नहीं चमक सका। एक कार्मिक ऐसा जो एमए पास है, लेकिन उसे कहीं नौकरी तक नहीं मिली। दिन भर धूप में बैठकर काम करते हैं और दो से ढाई सौ तक ही कमा पाते हैं। यह सोचने का विषय है कि इनका परिवार कैसे चलता होगा। इनकी सेवा की भावना मन में आई तो इन्हें हवाई जहाज की यात्रा कराने की योजना बनाई।