फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi birthday live updates: पीएम के जन्मदिन पर दुग्धाभिषेक, नमो घाट पर केक काटकर मनाया गया बर्थडे

Sat, 17 Sep 2022 10:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एक ओर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मना रहा है वहीं उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। एक ओर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन मना रहा है वहीं उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 72 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। भाजपा महानगर कार्यसमिति सदस्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के मुख्य आतिथ्य में 51 लीटर दूध व केशर जल से नरेंद्र मोदी के दीर्घायुस्व की कामना से अभिषेक किया।

विज्ञापन

प्रारम्भ में वैदिक पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में षोडशोपचार पूजन किया। इसके पश्चात वैदिक सूक्त के मंत्रों से केशर जल व दूध से अभिषेक किया। इस अवसर पर डा.नीलकंठ तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी की आस्था सदैव से गंगा में रही है और इसी वजह से नमामि गंगे की स्थापना की गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल औढ़ेकर ने किया। शामिल प्रमुख लोगों में रमेश तिवारी,विजय द्विवेदी,प्रकाश गुप्ता,डा.नीरज पाण्डेय,संदीप चतुर्वेदी,मृदुल शास्त्री, शामिल थे।

विज्ञापन

नमो घाट पर मना मोदी 72वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शनिवार को नमामि गङ्गे के तत्वावधान में नमो घाट पर पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन मनाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बधाई हो बधाई हो पीएम मोदी  को बधाई, हर हर महादेव का उद्घोष कर जन्मोत्सव मनाया। हाथों में मोदी के चित्र लेकर केक काटकर, एक दूसरे को लड्ड़ू खिलाकर बधाई दी। मां गंगा को वस्त्र समर्पित कर मोदी के दीर्घायु की कामना की।
महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि,  काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी व काशीवासियों से विशेष लगाव है।
विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन एक ही दिन है। दोनों ही कुशल शिल्पकार हैं। वर्तमान राजनीति में मोदी सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत, नवीन भारत के शिल्पकार हैं। कहा कि प्रधानमंत्री को स्वच्छता रूपी उपहार देने के लिए हम सभी निरंतर प्रयासरत हैं।उक्त अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक उज्ज्वल वर्मा, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, अभय स्वाभिमानी, रेखा विश्वकर्मा, शिवांगी पांडेय, रेनू जायसवाल  जय विश्वकर्मा, आकाश शाह, उपेंद्र जायसवाल, सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें