फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : भगवान करें अस्पताल खाली रहे, मरीज न आएं, बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी

Thu, 15 Jul 2021 07:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एमसीएच विंग के उद्घाटन के बाद कोरोना वारियर्स के साथ संवाद करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित तीसरी लहर पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदीः बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन किया और इसका जायजा लेने पहुंचे।  प्रधानमंत्री ने एमसीएच विंग में बच्चों के इलाज के लिए बने वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य जगहों पर जाकर इलाज, जांच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं अस्पताल का उद्घाटन तो कर रहा हूं, लेकिन भगवान करें कि अस्पताल खाली रहे, मरीजों को न आना पड़े।

विज्ञापन


 इधर, एमसीएच विंग के उद्घाटन के बाद कोरोना वारियर्स के साथ संवाद करते हुए संभावित तीसरी लहर पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। करीब 20 मिनट तक हुए संवाद में पीएम ने कहा कि दूसरी लहर में आईं चुनौतियों का सामना करने के अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करने की जरूरत है।

साथ ही इसका डॉक्यूमेंटेंशन यानी रिकार्ड रखा जाए, जिससे कि तीसरी लहर की जंग को आसानी से जीता जा सके। एमसीएच विंग में आईएमएस बीएचयू निदेशक, बाल रोग विशेषज्ञों, मंडलीय समेत अन्य अस्पतालों के एसआईसी, सीएमएस संग संवाद में पीएम का पूरा फोकस संभावित तीसरी लहर पर रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, ऊर्जा, विश्वसनीयता के साथ ही तीसरी लहर के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत है। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। पीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां मरीज, वहीं पर इलाज की व्यवस्था को भी जारी रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री के समक्ष कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेजेंटेशन

संवाद के दौरान सबसे पहले जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने प्रधानमंत्री के समक्ष कोरोना संक्रमण की चुनौतियों से निपटने के लिए जिले में की गई व्यवस्थाओं का प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बीएचयू समेत अन्य कोविड अस्पतालों में इलाज, ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के साथ ही तीसरी लहर के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की तस्वीर भी प्रस्तुत की।

इसके बाद सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए किए उपायों और तीसरी लहर से पहले अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, ट्रॉमा सेंटर में संक्रमितों के इलाज और जांच के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज का प्रेजेंटेशन दिया।  
विज्ञापन

संवाद में पीएम मोदी ने क्या कहा

बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण पर ध्यान देने और इसके प्रति लोगों की हिचकिचाहट, भ्रांतियों का जिक्र करते हुए इसे दूर करने को चुनौती बताया। साथ ही बच्चों के इलाज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी पीएम ने कहा। इस पर संवाद में मौजूद चिकित्सकों ने भी अपनी बातों को साझा किया। 

ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर फैली भ्रांतियों के मुकाबले काशी में लोगों के मन की भ्रांतियां दूर हो रही हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरी लहर से सबक लेकर ही हर दिन केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

आईएमएस निदेशक  प्रो. बीआर मित्तल ने कहा कि  दूसरी लहर में बहुत सी चुनौतियां आईं, लेकिन सभी के सहयोग से सामना किया गया। तीसरी लहर के लिए भी सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। अगर तीसरी लहर आती है तो उसका मुकाबला भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें