मंत्री आशुतोष टंडन ने 17 दिसंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में होने वाले देश के महापौरों के सम्मेलन के तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को समय से काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, मंडी परिषद आदि के अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: 13-14 दिसंबर को घर से निकलें तो रूट डायवर्जन देख लें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
शहर से प्रतिदिन 600 से 650 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। वहीं, इस समय स्वच्छता अभियान के दौरान 1000 से 1100 मीट्रिक टन निकल रहा है। कूड़े का उठान नियमित रूप से कराया जा रहा है। मंत्री आशुतोष टंडन ने जोर देते हुए कहा कि रविवार सुबह से सड़क के किनारे कूड़ा नहीं दिखना चाहिए।