पुलिस लाइन से मकबूल आलम रोड, शंकुल भवन, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा, चौक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। विश्वनाथ धाम से गोदौलिया चौराहा होकर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। गंगा आरती के बाद दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया चौराहा, चौक, मैदागिन चौराहा, कबीरचौरा, लहुराबीर चौराहा, लाइट सिग्नल चौराहा, लकडमंडी तिराहा, कैंट फ्लाईओवर, शंभोमाता मंदिर, लहरतारा ओवरब्रिज, लहरतारा चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, ककरमत्ता ओवरब्रिज होकर बीएलडब्ल्यू स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे।
एंबुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग
- बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बीएचयू अस्पताल जाने के लिए गिलट बाजार से दाएं शिवपुर चुंगी, सेंट्रल जेल रोड तिराहा, फुलवरिया ओवरब्रिज, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, सुंदरपुर चौराहा, नरिया होकर जाएंगी।
- डाफी टोल प्लाजा की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बीएचयू अस्पताल जाने के लिए अखरी बाईपास, चितईपुर, भिखारीपुर, सुंदरपुर, नरिया होकर जाएंगी। या फिर, रामनगर चौक चौराहा, सामने घाट पुल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर होते हुए जाएंगी।
मेंहदीगंज में रात 8 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
- हरहुआ चौराहा से रखौना तक रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ मेंहदीगंज से संबंधित वाहन ही जाएंगें।
- गाजीपुर और मऊ से प्रयागराज की तरफ से जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन हरहुआ चौराहा, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा, बड़ागांव, कपसेठी, कछवा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।
- सोनभद्र, मिर्जापुर से जौनपुर, गाजीपुर, मऊ की तरफ से जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन एनएच होते हुये, टेंगरा मोड़, विश्व सुंदरी पुल, अखरी, मोहनसराय, राजातालाब, रखौना, कछवा चौराहा, कपसेठी, बड़ागांव, बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहा, हरहुआ चौराहा, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।