फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: दूध प्लांट के साथ ही दुग्ध क्रांति की आधारशिला भी रखेंगे प्रधानमंत्री

Sat, 18 Dec 2021 01:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। करखियांव में अमूल प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को पूरे देश भर के दूध और दुग्ध उत्पादन करने वालों के उत्पादों की गुणवत्ता का मानक तय करने की शुरुआत करेंगे। वाराणसी के पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही पीएम मोदी केंद्र सरकार की दो योजनाओं को भी जांच करेंगे।

विज्ञापन


इसमें भारतीय मानक ब्यूरो की तर्ज पर दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के मानक की शुरुआत होगी। इसके साथ ही रामनगर के दूध प्लांट का संचालन बायो गैस से शुरू किया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन होगा।

करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पीएम मोदी पीएम अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ ही वाराणसी की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही देशभर के दुग्ध उत्पादों के गुणवत्ता मानक को तय करने की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी काशीवासियों को देंगे 2100 करोड़ की सौगात, डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास

जनसभा के लिए प्रत्येक विधानसभाओं में न्यौता

पीएम मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है और इसमें प्रत्येक विधानसभा में गांवों तक न्यौता भेजा जाएगा। लक्ष्य रखा गया है कि प्रत्येक बूथ के लोगों को जनसभा में शामिल कराया जाए। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था भी पार्टी स्तर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को अपने हाथ से घरौनी देंगे पीएम

पीएम मोदी 23 दिसंबर को सेवापुरी ब्लॉक के ग्रामीणों को घरौनी वितरण भी करेंगे। इसके साथ ही जिले भर के करीब 60 हजार लोगों को घरौनी मिल जाएगी। सर्वे आदि के आधार पर घरौनी तैयार कर ली गई है और इसमें आपत्तियों के लिए समय सीमा तय की गई है। पीएम के हाथों शुरुआत के बाद जिले भर में घरौनी वितरण फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें