फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will in give 25 projects worth 2100 crore including milk dairy in varanasi visit

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशीवासियों को देंगे 2100 करोड़ की सौगात, अमूल डेयरी प्लांट का करेंगे शिलान्यास

Fri, 17 Dec 2021 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1200 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास है जबकि 863 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाए लोगों को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi will in give 25 projects worth 2100 crore including milk dairy in varanasi visit
स्वर्वेद मंदिर में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को फिर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वो 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1200 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास है जबकि 863 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाए लोगों को समर्पित किया जाएगा। सबसे खास 500 करोड़ रुपये की लागत से पिंडरा के करखियांव में बनने वाले डेयरी (अमूल) प्लांट का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन


प्लांट का निर्माण 32 एकड़ भूमि में किया जाएगा। जिससे पूर्वांचल के पांच हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं दुग्ध उत्पादकों को कंपनी अपने लाभांश का कुछ प्रतिशत भी वर्ष के अंत में भुगतान करेगी। इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

 

पांच लाख लीटर दूध उत्पादन किए जाने का लक्ष्य
करखियांव में बनने वाले दूध प्लांट की उत्पादन क्षमता पांच लाख लीटर की है। शिलान्यास के बाद प्लांट निर्माण का काम शुरू तो होगा ही इसके साथ-साथ कंपनी के अधिकारी 50 किलोमीटर परिधि क्षेत्र के गांवों को जोड़ने में जुट जाएंगे। तैयारी है कि कंपनी हर गांव में दूध कलेक्शन सेंटर खोलेगी। इसके लिए हर गांव में दूध क्रय समिति बनाई जाएगी। दूध की खरीद स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रासेस (एसओपी) के तहत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग से पुराने शहर को फायदा

बेनियाबाग में बनने वाली अंडर ग्राउंड पार्किंग से सबसे अधिक फायदा पुरानी काशी में रहने वालों को होगा। 16500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली पार्किंग में 470 चार पहिया और 130 दो पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके उपरी हिस्से में पार्क भी बना है, जिसमें ओपन जिम, योग गार्डन भी हैं। गोदौलिया, नई सड़क, गिरिजाघर जाने वाले लोग भी अपनी गाड़ी को यहां पार्किंग कर सकेंगे। 

शहर में मजबूत होगी कनेक्टविटी
शहर में हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग के लिए शहर में ऑप्टिकल फाइबर लगाया जा चुका है। इसके साथ ही एडवांस सर्विलांस कैमरा भी कई जगहों पर लगाया जाएगा। इसमें 720 स्थानों का चयन किया गया है, जहां 2200 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे शहर की कनेक्टिवटी और मजबूत हो जाएगी।

 

पीएम के हाथों शिलान्यास वाली परियोजना

मोहनसराय से बौलिया तक सिक्सलेन और आगे से लहरतारा तक फोरलेन - 412.53
वाराणसी भदोही मार्ग अकेलवा चौराहे से पांच सौ मीटर लागे तक- 269.10
बनारस काशी संकुल करखियांव - 500
नवनिर्मित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के रामनगर में बायो गैस पावर उत्पादन - 19

पीएम के हाथों लोकार्पण वाली परियोजना-
काल भैरव वार्ड में जीर्णोद्धार का लोकार्पण।
राजमंदिर में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले काम।
नदेसर तालाब, सोनभद्र तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण।
एडवांस सर्विलासं कैमरा।
बेनियाबाग में अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण।
50 एमएलडी एसटीपी रमना का काम।
पिंडरा तहसील में अधिवक्ताओं के लिए दो मंजिला बिल्डिंग।
केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान सारनाथ में नए भवन का लोकार्पण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed