फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit in Varanasi: अप्रैल के अंत में पीएम का दौरा, 7000 करोड़ की सौगात मिलेगी; सुरक्षा अलर्ट

Sat, 18 Apr 2026 01:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। वाराणसी में सिग्नेचर ब्रिज और लाटभैरव सेतु सहित 100 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों को परखती पुलिस और प्रशासन की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने वाले हैं। इस बार सिग्नेचर ब्रिज का लोकार्पण और बाबा लाट भैरव सेतु के शिलान्यास सहित करीब 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात काशी वासियों को मिलेगी। 

विज्ञापन


भाजपा और प्रशासन से जुड़े लोगों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि प्रचार थमने से लेकर मतों की गिनती के दौरान आने की रूपरेखा तय की जा रही है। सड़क, रेल, खेल समेत 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास की सूची बन रही है। बंगाल चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम आएंगे। इस दौरान बरेका में रुकेंगे। 

एक जनसभा भी कराने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन पूजन भी करेंगे। गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित कई परियोजनाएं मिलेंगी। अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।  इसकी मदद से पेयजल का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। 
विज्ञापन


651 किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसका सीधा फायदा करीब तीन लाख की आबादी को मिलेगा। शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए  67,886 घरों को जोड़ा जाएगा। 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने किया बरेका का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बरेका के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण कर आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग व सुगम यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। 

संवेदनशील स्थलों सीसीटीवी कवरेज और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना की समीक्षा की। हेलीपैड, पार्किंग एरिया, वीवीआईपी एंट्री, ड्रॉपिंग जोन व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिया। 

वीवीआईपी आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल आसपास विशेष यातायात प्लान लागू कर डायवर्जन, बैरिकेडिंग व निर्बाध आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। यातायात, स्थानीय पुलिस और विभागों को समन्वय स्थापित कर पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें