सशक्त नारी से ही सशक्त भारत : डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि काशी की धरती हमेशा से नारी शक्ति की उपासक रही है। महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अनिवार्य है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास योजना बिना भेदभाव के लागू की और मुस्लिम बेटियों के भी हितों की रक्षा की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल का नारी शक्ति को बड़ा लाभ मिलेगा।