प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपीजी के अधिकारियों ने कमिश्नरेट की पुलिस और प्रशासन के साथ ही अन्य विभागीय अफसरों के साथ अग्रिम सुरक्षा संपर्क (एएसएल) की दो घंटे तक बैठक की। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर मंथन हुआ। एयरपोर्ट से बाहर निकल कर प्रधानमंत्री के शहर की ओर जाने के रूट पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की संभावित तिथि 10 या 11 जून बताई जा रही है। प्रशासनिक अफसरों ने कहा कि एसपीजी के सुरक्षा मानकों के अनुसार एयरपोर्ट की व्यवस्था पर चर्चा हुई है। उसी के अनुरूप सारे इंतजाम किए जाएंगे।