मिशन 2024 का शंखनाद भी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब काशी से ही मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। कुशीनगर में होने वाली जनसभा अब नहीं होगी। प्रधानमंत्री गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर सीधे वाराणसी आएंगे। जनसभा के जरिये काशी सहित पूर्वांचल व प्रदेश की जनता को विकास का एजेंडा बताएंगे। भाजपा संगठन के काशी क्षेत्र में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इनमें से 12 सीटें भाजपा व उसके सहयोग दल अपना दल एस के पास हैं। 2019 के ीलोकसभा चुनाव में पार्टी को गाजीपुर और जौनपुर में हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। वाजिदपुर में जनसभा का संदेश देशभर में जाएगा। मोदी सरकार का एजेंडा विकास व जनकल्याण है। यह काशी क्षेत्र सहित पूर्वांचल की जनता को भी पता है। आगामी चुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
शहरी क्षेत्र में कराई जा रही बैरिकेडिंग
पीएम मोदी की सुरक्षा सख्त रहेगी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। लहरतारा ओवरब्रिज से मंडुवाडीह तक सड़क के एक तरफ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसी तरह महमूरगंज क्षेत्र में भी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।