भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए डायवर्जन
वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रीवा (मप्र) जनपद से प्रयागराज वाराणसी मार्ग से होकर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन इस प्रकार से होगा।
1. कानपुर की ओर से वाराणसी को जाने वाले वाहन फतेहपुर से लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहू के रास्ते जाएंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही होगा।
2. लखनऊ की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी/कॉमर्शियल वाहन रायबरेली, ऊंचाहार, प्रतापगढ़, जौनपुर के रास्ते जाएंगे व इसी मार्ग से वापसी करेंगे।
3. प्रतापगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन मछली शहर, जौनपुर, मड़ियाहूं के रास्ते जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी करेंगे।
4. रीवा की ओर से वाराणसी जाने वाले वाहन घूरपुर गौहनिया से मिर्जापुर के रास्ते जाएंगे।
5. वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन हंडिया से थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी बाईपास होते हुए कानपुर जाएंगे व जिन वाहनों को प्रयागराज में माल लोड-अनलोड करना है, वह नवाबगंज बाईपास से फाफामऊ, तेलियरगंज, लोकसेवा आयोग होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
6. रीवा रोड से प्रयागराज होकर लखनऊ/कानपुर जाने वाले वाहन चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर होकर जाएंगे व वापसी का मार्ग भी यही होगा।
7. मिर्जापुर से कानपुर/लखनऊ जाने वाले वाहन औराई, भदोही होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएंगे।