मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव ने कहा की पीएम के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी के उचित प्रबंध सभास्थल के सभी कम्पार्टमेंट में करने को कहा। मोबाइल टॉयलेट्स की भी उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।
डीजीपी प्रशांत कुमार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सभी चाक-चौबंद प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया। कहा गया कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने पाए। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर पूरा ध्यान देने तथा आस-पास सभी के वेरिफिकेशन कराने हेतु निर्देशित किया।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी
- फोटो : अमर उजाला
बैठक के पश्चात मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया गया। साथ ही मंदिर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों द्वारा 50 फैंटम दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित वातानुकूलित कैंटीन/जलपान गृह काशी प्रेरणा कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा महिला समूहों से वार्ता भी की गई।
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक घटना: दो दिन से भूखी थी, पड़ोसी से आटा मांगा तो चरित्रहीन कहकर पीटा, दो बच्चों के साथ मौत को लगाया गले
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पहुंचे काशी
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, डीआईजी मोहित गुप्ता, अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट डॉ एस चिनप्पा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में डीएम की बड़ी कार्रवाई: सात लेखपाल सस्पेंड, पांच संविदा कर्मी पर एफआईआर; सीडीओ के स्टेनो का तबादला