फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 सितंबर को मेगा रैली: वाराणसी में साढ़े पांच घंटे रहेंगे पीएम मोदी, कल तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

Sun, 17 Sep 2023 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई खास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा है। सीएम योगी कल वाराणसी आएंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को करीब साढ़े पांच घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 12 बजे आ जाएंगे, फिर शाम साढ़े बजे जाएंगे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (18 सितंबर) को वाराणसी आएंगे। वह पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही जनसभा व बच्चों से संवाद स्थल का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन की रूपरेखा तय हो गई है। वह वाराणसी आकर दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। स्टेडियम 400 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। गंजारी में ही प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। 

दूसरा कार्यक्रम काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों से संवाद है। यह कार्यक्रम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हो सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में भी कार्यक्रम की संभावना तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रामनगर में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, नमो घाट के पास गंगा में रोमांचक होंगे खेल

Trending Videos

पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे

पीएम मोदी की जनसभा व बच्चों से संवाद कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अफसर तैयारी में जुटे हैं। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शनिवार को करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इसी विद्यालय का लोकार्पण होना है। विद्यालय निर्माण की गति धीमी मिली। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इससे पहले प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गंजारी जाकर व्यवस्थाएं देखीं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्किंग स्थल सहित सभी सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

50 हजार से अधिक भीड़ जुटाएगी भाजपा

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे। इसमें आठों विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी की इस जनसभा का काफी महत्व होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें