फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से परीक्षा पर चर्चा को लेकर छात्रों में जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 20 जनवरी को दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चयनित छात्रों के साथ ही उनके परिजन बहुत खुश हैं। चयनित सूची में नाम आने के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देकर विद्यालय का मान बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित किया। जिले से चार छात्रों का दल शुक्रवार को रवाना होगा। बातचीत में छात्रों ने बताया कि यह पहला ऐसा अवसर है जब उन्हें प्रधानमंत्री को न केवल देखने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके साथ संवाद में शामिल होकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। छात्रों के घरों में भी खुशी का माहौल है। दोस्तों और रिश्तेदारों की ओर से उन्हें खूब बधाईयां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

अब तक प्रधानमंत्री को टीवी में ही देखा है। पहली बार उनसे संवाद का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजनों से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। - श्रेयस सिंह, सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर
संवाद के लिए चुने जाने से बहुत खुश हूं। अब तक प्रधानमंत्री को केवल मन की बात सुनने का ही अवसर मिला था, अब देखने का सौभाग्य मिला है। - अभिषेक कुमार गुप्ता, सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल
विज्ञापन

परीक्षा से पहले इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का हिस्सा होना ही महत्वपूर्ण है। दिल्ली में देश भर से आए छात्र-छात्राओं से भी मिलने का भी मौका मिलेगा। - रौशनी श्रीवास्तव, केवी बीएचयू
अब तक टीवी में आने वाले कार्यक्रम में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखा है। इस तरह के संवाद से बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिलेगा। - प्रज्ञा त्रिपाठी, केवी डीएलडब्ल्यू कंचनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें