फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले पीएम मोदी: 'अब खेल प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाएंगी बेटियां', युवाओं को बताया देश का गौरव

Sun, 24 Sep 2023 08:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम ने कहा कि देश के हर गांव, शहर के कोने-कोने में खेल की संभावनाएं हैं। उन्हें खोजने और उनके कौशल को विकसित करने की आवश्यकता है। छोटे शहरों और गांवों से आने वाले युवा देश का गौरव बन गए हैं।
विज्ञापन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में विकसित होने वाले नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ बेटियों को मिलेगा। बेटियों को खेल प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना होगा। बुनियादी ढांचे से छोटे शहरों और गांवों के एथलीटों को नए अवसर मिलेंगे। भारत को खेल में मिल रही सफलता के पीछे बदला दृष्टिकोण है। अब खेल युवाओं की फिटनेस, रोजगार और कॅरिअर से जुड़ गया है।

पीएम मोदी ने शनिवार को रिंग रोड किनारे गंजारी में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर व कपिल देव जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौ साल पहले की तुलना में इस साल खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। खेलो इंडिया के बजट में पिछले साल के मुकाबले करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सरकार स्कूलों से ओलंपिक पोडियम तक एक टीम के सदस्य की तरह एथलीटों के साथ चलती है। उन्होंने लड़कियों की बढ़ती भागीदारी का जिक्र भी किया।

देश का गौरव बन गए छोटे शहरों और गांवों से आने वाले युवा

पीएम ने कहा कि देश के हर गांव, शहर के कोने-कोने में खेल की संभावनाएं हैं। उन्हें खोजने और उनके कौशल को विकसित करने की आवश्यकता है। छोटे शहरों और गांवों से आने वाले युवा देश का गौरव बन गए हैं। उनके लिए अधिक अवसर पैदा किए जाने की आवश्यकता है। खेलो इंडिया का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा इसमें स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान की जाती है। सरकार उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलीट बनाने का प्रयास करती है। दुनिया के कई शहर वैश्विक खेल आयोजनों के पहचान रखते हैं। हम भी देश में ऐसे वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए सक्षम खेल बुनियादी ढांचे के विकास में जुटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के गंजारी में जनसभ करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
नई शिक्षा नीति में खेल विषय के रूप में शामिल

पीएम ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत खेल को एक उचित विषय के रूप में माना गया है। पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में स्थापित किया गया था। अब गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज के विस्तार और मेरठ में मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

नई प्रतिभाओं के लिए अच्छे कोच और अच्छी कोचिंग महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और निखारने के लिए अच्छे कोच और अच्छी कोचिंग समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। जिन एथलीटों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, उन्हें कोच की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में युवा विभिन्न खेलों से जुड़े हैं। पीएम ने कहा कि विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताओं में भारत ने इस वर्ष अपनी भागीदारी से सबको चौंकाया है। प्रधानमंत्री ने आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें