प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के दूसरे सप्ताह में काशी आ सकते हैं। यह उनका 54वां दौरा होगा। इस बार कज्जाकपुरा आरओबी पर पीएम और सीएम की गाड़ियां भी फर्राटा भरेंगी। इससे पूर्व पीएम सात नवंबर को आए थे। होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 फरवरी को आ सकते हैं। पीएम और सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना पुलिस प्रशासन को मिल चुकी है।
प्रशासनिक और भाजपा सूत्रों के अनुसार, महिला दिवस पर आठ महिलाओं को सम्मानित करने की भी योजना बन रही है। इस बार पीएम बरेका या संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें; साजिश का पर्दाफाश: यूट्यूब पर वीडियो से सीखा, ठेले वालों से लिया वाई-फाई; भेजा धमकी भरा ई-मेल
पीएम के लिए बरेका गेस्ट हाउस और सीएम के लिए सर्किट हाउस के कमरों को तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जब भी बनारस आते हैं, कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाते हैं। अब तक वे 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दे चुके हैं।