फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी प्रवासः तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ सकते हैं पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ धाम को समर्पित करने के बाद किसानों से करेंगे संवाद 

Thu, 25 Nov 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में तीन दिन का प्रवास कर सकते हैं। काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद पीएम किसानों से जीरो बजट खेती पर संवाद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में तीन दिन का प्रवास कर सकते हैं। शासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को 13 से 15 दिसंबर तक पीएम मोदी के कार्यक्रम की प्रस्तावित कार्ययोजना भेजी है। तीन दिन में पीएम मोदी एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद पीएम मोदी किसानों से जीरो बजट खेती पर संवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही देश के पहले मॉडल ब्लाक सेवापुरी का भी पीएम दौरा कर सकते हैं। पीएम के प्रस्थान के बाद एक महीने तक काशी विश्वनाथ मंदिर को अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने के लिए विशेष आयोजन होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। इसमें पीएम मोदी के तीन दिन के काशी प्रवास का प्रस्ताव है। 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे से काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर सकते हैं बायो गैस प्लांट का निरीक्षण

करीब दो घंटे तक विशेष पूजा और अनुष्ठान में भाग लेने के बाद पीएम उसी दिन शहर के पास एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अगले दिन पीएम मोदी शहंशाहपुर स्थित बायो गैस प्लांट का निरीक्षण कर सकते हैं। यहां वे जीरो बजट खेती पर किसानों से संवाद कर सकते हैं।

तीसरे दिन पीएम मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर के लिए शासन को पीएमओ की सहमति का इंतजार है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें