वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में देश के पहले और दुनिया के तीसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे की आधारशिला रखी और 1780 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही कहा कि भारत ने नई सोच के साथ टीबी के खिलाफ काम करना शुरू किया है। भारत के प्रयास से ही विश्व को टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का नया मॉडल मिला है।
डब्ल्यूएचओ के अलावा इस तरह का माॅडल बनाने वाला भारत दुनिया का इकतौला देश है। ऐसे प्रयासों की बदौलत ही देश में टीबी मरीज कम हो रहे हैं। हम विश्वास से कह सकते हैं कि टीबी हारेगा और भारत जीतेगा। टीबी हारेगा और दुनिया जीतेगी। हां, हम कर सकते हैं। हम ही करेंगे।