फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे, दी चेतावनी

Fri, 24 Mar 2023 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में सीएम योगी ने लंबे समय बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आमतौर पर चुनावी मंच से इतर सीएम योगी इस तरह का भाषण नहीं देते लेकिन गुरुवार को उनका अलग ही रूप नजर आया। 
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस पर टिप्पणी की। संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित पीएम मोदी की जनसभा में सीएम योगी ने लंबे समय बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आमतौर पर चुनावी मंच से इतर सीएम योगी इस तरह का भाषण नहीं देते लेकिन गुरुवार को उनका अलग ही रूप नजर आया।

विज्ञापन


भाषण की शुरुआत में उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत और काशी व उत्तर प्रदेश के विकास की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग देश को बाहर जाकर बदनाम करने की कोशिश करते हैं।



उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है और इस मॉडल को अंगीकार करने के लिए लालायित है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को यूपी ने नेतृत्व करने का मौका दिया। वो जब यूपी से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़े करते हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने सुनाया महात्मा गांधी से जुड़ा किस्सा, बताया- कैसे पूरा किया उनका सपना

Trending Videos

कल कांग्रेस के कृत्य को पूरे देश ने देखा

संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट का दो साल की सजा का फैसला आने के बाद मचे बवाल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के कृत्य को पूरे देश ने देखा है। राहुल गांधी ने संसदीय मर्यादा को ताक पर रखते हुए दलित, गरीब, पिछड़ और वंचितों के खिलाफ बयान दिया और जब न्यायालय की ओर से इसे लेकर खरी खोटी सुनाई गई तो कांग्रेस नेता न्यायालय की अवमानना करने पर उतारू हो गए। 

कोर्ट को कटघरे में खड़ा कर रही कांग्रेस

सीएम ने तल्ख अंदाज में कहा कि कुछ लोग देश के बाहर जाकर निंदा करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। कोर्ट को कटघरे में खड़ा कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रयास किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराए जा सकते हैं। एक तरफ जातीय वैमनस्यता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाली कांग्रेस है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं द्वारा न्यायालय की अवमानना करने वाले वक्तव्य दिए जा रहे हैं। कांग्रेस को गरीबों, दलितों और पिछड़ के अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक मानता है', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले PM; जानिए

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को घेरा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि जिन लोगों को वर्ष 2004 और 2009 में ईवीएम के माध्यम से सरकार बनाने का अवसर प्राप्त हुआ था, आज जब वे अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं तो ईवीएम को कटघरे में खड़ा करके संवैधानिक संस्थाओं को भी कटघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। ये (कांग्रेस) की जनता पर अविश्वास करने वाले लोग हैं। देश की जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया है।

कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया

संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को बांटने की राजनीति करने वाले कांग्रेस के नेताओं को गरीब, दलित के बेटे का देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना फूटी आंख नहीं सुहाता है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

कांग्रेस से पिछड़ा समाज लेगा बदला

सीएम योगी ने कांग्रेस के लोगों को दलित, पिछड़े, वंचित, गरीब के बेटे को सर्वोच्च पद पर जाता देखना फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। मुझे लगता है देश की जनता गरीबों, दलितों, वंचितों, पिछडों के अपमान का बदला जरूर लेगी। जो भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

जी-20 अध्यक्षता गौरव की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। वाराणसी में भी इसके आयोजन होने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें