कारण, गाजीपुर और मिर्जापुर में मेडिकल कालेज के शुभारंभ से वाराणसी के बीएचयू सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों का भार कम होगा। उधर, प्रयागराज मार्ग से रिंग रोड के जुड़ाव से जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, चंदौली से बिहार सहित पूर्वोत्तर के राज्यों का सफर आसान हो जाएगा।
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 15 जुलाई 2021 को वाराणसी आए थे और जापान व भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित 15 सौ करोड़ रुपये की सौगात दी थी।
पढ़ेंः
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी ने पूरे देश में सेवा की मिसाल पेश की। इसके बाद इस महामारी पर काबू में भी वाराणसी मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय रहा। काशी के सेवाभाव और जिजीविषा को ध्यान में रखते हुए ही देशभर के लिए शुरू होने वाली आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का केंद्र यहां रखा गया है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को राजनीतिक समीकरणों की नजर से भी देखा जा रहा है। विपक्ष की बढ़ती सक्रियता के बीच पूर्वांचल को साधने के लिए पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा के लिए भी काफी अहम साबित होगा।
पढ़ेंः काशी में पीएम मोदी की सभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, भीड़ को लेकर विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा!