फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा...हुआ ग्रैंड रिहर्सल, SPG ने कार्यक्रम स्थल को किया टेकओवर; जानें खास

Fri, 07 Nov 2025 06:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit: काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सीएम योगी ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इसके साथ ही सीपी और एडीजी सुरक्षा ने भी सुरक्षा संबंधी जानकारियां ली।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन पर पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा ने मातहतों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खांका खींचा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीएम के रूट को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सीसीटीवी और सर्विलांस से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन उड़ाने पर रोक है। पीएम की सुरक्षा तीन स्तरों पर होगी।

विज्ञापन


ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी आई-कार्ड रखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि तीन लेयर में सुरक्षा बांटी गई है। वीवीआईपी मार्ग पर किसी भी स्थिति में वाहन खड़ा नहीं रहेगा। रूफ टॉप ड्यूटी भी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रॉपर चेकिंग-फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 

महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। ड्यूटी में लगे अधिकारियों को अपने साथ लाउड हेलर, पीए सिस्टम रखना होगा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी, बाह्य जनपदों, पीएसी एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ ग्रैंड रिहर्सल
ग्रैंड रिहर्सल के दौरान समस्त अधिकारी एवं पुलिस बल ने अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचकर सुरक्षा अभ्यास किया। रिहर्सल में प्रत्येक को स्पष्ट रूप से बताया गया कि ड्यूटी के दौरान क्या करना है और क्या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें