फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Varanasi: पीएम मोदी की जनसभा खत्म होते ही होर्डिंग्स लूटने की मची होड़

Mon, 30 Nov 2020 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी का होर्डिंग लेकर भागता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने मिर्जामुराद के खजुरी में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा संबोधित करने के बाद पीएम मोदी डोमरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। जैसे पीएम खजुरी से रवाना हुए, वहां पर मौजूद लोगों में होर्डिंग्स को लूटने की होड़ मच गई।

विज्ञापन

पीएम ने निहारी घाटों की छटा
पीएम मोदी के स्वागत में महादेव की नगरी काशी को इस तरह से सजाकर तैयार किया गया, इसकी भव्यता और सौंदर्यता देखते ही बन रही है। प्रधानमंत्री ने क्रूज पर सवार होकर काशी की देव दीपावली का आनंद लिया। घाट पर लगाया गया लेजर शो बहुत खूबसूरत लग रहा है।


देव दीपावली पर घाटों से लेकर सड़कों-चौराहों तक में काशी की धर्म, कला की झलक दिखाई दे रही है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों लोक कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी किए गए। देव दीपावली पर काशी में मिनी इंडिया का अनूठा दृश्य भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों पर कलाकारों ने अपनी-अपनी कला को उकेरा है। साथ ही गंगा के उस पार रेत पर कई ऐसी कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिन्हें देख आप देखकर वाह करेंगे। रात के समय में यह और ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।

क्रूज पर सवार होकर पीएम ने देखा लेजर शो
राजघाट से क्रूज पर सवार होकर पीएम मोदी जब रविदास घाट तक नौकायान किया तो 10 मिनट के लिए क्रूज चेतसिंह घाट के सामने ठहर गया। चेतसिंह किला पर लेजर शो कार्यक्रम देखने के बाद क्रूज आगे रविदास घाट की ओर बढ़ गया।

पीएम मोदी देखा लाइट एंड साउंड शो
इसके बाद पीएम मोदी भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे का लाइट एंड साउंड शो को देखा। जिसमें भगवान बुद्ध की कथा दिखाई गई। इसमें आवाज अमिताभ बच्चन ने दी है। इसका करीब एक महीने पहले ही पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें