पति-पत्नी की कहासुनी की बात सुनकर मायके में ममता की मां बसिया देवी समझाने के लिए बेटी को लेकर कोरठ गांव पहुंची। आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास खेत में धर्मेंद्र ने टंगारी से दोनों पर हमला बोल दिया। बतिया के सिर, गले और हाथ में गंभीर चोट आई जबकि ममता भी घायल हो गई। घायल मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया।
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बतिया देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना कोतवाली पर किसी ने दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह घोरावल सीएचसी पर पहुंचे। ममता का उपचार सरकारी अस्पताल घोरावल में चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।