पीएम की सभी में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेता और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंकी थी, जिसका परिणाम दिखा। करीब तीन महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से रूबरू हुए।
चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री ने अपने भाषण से विधानसभा चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया। पीएम मोदी का वाराणसी का हर दौरा किसी न किसी रूप में खास रहा है। चुनावी दौरे के अलावा पीएम के कई दौरे ऐसे रहे जिसमें उन्होंने अपनी काशी को योजनाओं की वह सौगात दी।
पढ़ेंः प्रधानमंत्री के उपहार काशीवासियों के जीवन को देंगे संवार, दुनिया को रिझाएंगे पर्यटन के नए केंद्र
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी ने पूरे देश में सेवा की मिसाल पेश की। इसके बाद इस महामारी पर काबू में भी वाराणसी मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय रहा। काशी के सेवाभाव और जिजीविषा को ध्यान में रखते हुए ही देशभर के लिए शुरू होने वाली आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का केंद्र यहां रखा गया है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को राजनीतिक समीकरणों की नजर से भी देखा जा रहा है। विपक्ष की बढ़ती सक्रियता के बीच पूर्वांचल को साधने के लिए पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा के लिए भी काफी अहम साबित हो रहा है।