फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर से पीएम मोदी का संवाद: जब प्रधानमंत्री बोले, मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता

Tue, 27 Oct 2020 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मोमज विक्रेता अरविंद से किया संवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के तहत मंगलवार को फेरी पटरी व्यवसायियों से वर्चुअल संवाद क़िया। वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मोमोज व काफी बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर अरविंद मौर्य से संवाद किया।

विज्ञापन

इस दौरान पीएम ने पूछा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए कितनी दिक्कतें हुई और अफसरों के कितने चक्कर लगाने पड़े? वेंडर अरविंद ने पीएम को बताया कि यूनियन बैंक ने बुलाकर 10 हजार का लोन दिया। दूसरे दिन ही खाते में पैसा आ गया।


मोमोज बनाने की विधि के बारे में पीएम ने अरविंद से जानकारी ली और मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे बनारस में कोई मोमोज नहीं खिलाता है...सुरक्षा में लगे अधिकारी व जवान कुछ खाने नहीं देते हैं। जिस पर अरविंद ने कहा कि आप आइए सबरी की तरह पहले चख कर आपको खिलाऊंगा। पीएम ने और किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इसकी भी जानकारी ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को फ्री में देते हैं एक मोमोज
दुर्गाकुंड स्थित वेंडिंग जोन में मोमोज किनदुकान लगाने वाले फेरी पटरी व्यवसायी अरविंद मौर्य से पीएम ने पूछा कि कोरोना से बचाव को लेकर क्या किया जाता है, बनारस में तो लोगों की बहुत भीड़ लगती होगी? अरविंद मौर्य ने बताया कि यहां मास्क लगाकर आने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने वालों को अपनी तरफ से एक मोमोज फ्री में खिलाते हैं।

इस पर पीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि आपकी जैसी सोच से हम संक्रमण से बच सकते हैं और दूसरों को भी बचा सकते हैं। इस दौरान वेंडर अरविंद ने पीएम को बताया कि ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी से जुड़कर लोगों को घर तक मोमोज पहुंचाए जा रहे हैं। जिससे अच्छी इनकम हो रही है और कोरोना से बचाव भी। पीएम ने फेरी पटरी व्यवसायियों को डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर दिया और उसके अनेकों फायदों के बारे में जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें