पीएम स्वनिधि योजना में वाराणसी शहर पटरी दुकानदारों के खाते में पैसा भेजने के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। पीएम स्वनिधि योजना के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर एक दिन पूर्व लखनऊ ने 84.82 प्रतिशत और बनारस ने 83.15 प्रतिशत पटरी दुकानदारों के खाते में योजना का पैसा भेजा था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को वाराणसी का प्रतिशत बढ़कर 90.31 हो गया। इस तरह वाराणसी नंबर वन हो गया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत वाराणसी के 23500 पटरी दुकानदारों का चयन हुआ है। इनमें से 21224 पटरी दुकानदारों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।
डूडा की परियोजना अधिकारी जया सिंह के अनुसार वाराणसी नंबर वन है। एक दिन पूर्व खाते में पैसा भेजने के मामले में नंबर दो पर था। उधर लखनऊ के 20142 पटरी दुकानदार लोन के लिए चयनित हुए।